देश की खबरें | ओडिशा में सड़क दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत, आठ घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक निजी इस्पात और बिजली संयंत्र के चार श्रमिकों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 16 सितंबर ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक निजी इस्पात और बिजली संयंत्र के चार श्रमिकों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना संबलपुर-झारसुगुड़ा बीजू एक्सप्रेस-वे पर हुई। उसने बताया कि टक्कर संयंत्र में काम करने वाले श्रमिकों को ले जा रहे ट्रक और बस के बीच हुई।
पुलिस ने बताया कि श्रमिक संयंत्र स्थल से झारसुगुड़ा कस्बे की ओर बस से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आठ घायल श्रमिकों को बुर्ला के ‘विमसार’ में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल मजदूरों का इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है।
एक अन्य घटना में शुक्रवार को ओडिशा के क्योंझर जिले में जोडा पुलिस थाना क्षेत्र में राणासाला घाट ओवरब्रिज के पास लौह अयस्क से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक पलट जाने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी और एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

