देश की खबरें | केरल में निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से चार श्रमिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोच्चि के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी के अंदर शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। मारे गए सभी चारों श्रमिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोच्चि, 18 मार्च केरल में कोच्चि के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी के अंदर शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। मारे गए सभी चारों श्रमिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दो लोग इस समय यहां कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
कोच्चि के जिलाधिकारी जफर मलिक ने यहां मीडिया को बताया, ''इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो लोगों को कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हमारे प्रारंभिक आकलन के अनुसार, एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला जाना बाकी है।''
शहर के पुलिस आयुक्त सी एच नागराजू ने मीडिया को बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर काम कर रहे सभी कर्मचारी पश्चिम बंगाल के थे और उनकी पहचान की जांच की जा रही है। हादसा दोपहर बाद औद्योगिक क्षेत्र के अंदर खुदाई के दौरान हुआ।
स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य स्थानीय निकाय की अनुमति के बिना और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना चल रहे थे।
मलिक ने हालांकि कहा कि यह इलाका विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के अंतर्गत आता है और सभी अनुमतियां एकल प्रणाली के जरिए दी गई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)