एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रांची में हत्या के मामले में वांछित चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची में हत्या के मामले में वांछित चार लोगों को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रांची में हत्या के मामले में वांछित चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया

नयी दिल्ली, चार जून झारखंड की राजधानी रांची में हत्या के मामले में वांछित चार लोगों को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शुक्रवार रात पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से राहुल कुजुर (22), मुनवर अफाक (23), काविश अदमान (26) और डब्लू कुजुर (47) को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी रांची के निवासी हैं।

सिंह ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची और सोमवार को रांची में रातु रोड पर स्थित गैलेक्सी मॉल के पास कार में चालक और अंगरक्षक के साथ बैठे भरत भूषण नाम के व्यक्ति को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि भूषण को पांच गोलियां लगी थी और बाद में उनकी मौत हो गई तथा भूषण की हत्या इस साल फरवरी में उनके द्वारा राहुल पर गोली चलाने का बदला लेने के लिए की गई।

पुलिस ने बताया कि भूषण द्वारा चलाई गई गोली राहुल के पैर में लगी थी।

पुलिस ने बताया कि भूषण की हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए शुक्रवार को दिल्ली आए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज किये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).