देश की खबरें | धनबाद के चार व्यापारियों के पास पीएलएफआई के नाम से जबरन वसूली के कॉल आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धनबाद में बैंक मोड़ इलाके में चार व्यापारियों के पास कथित तौर पर नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम से जबरन वसूली के कॉल आये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धनबाद (झारखंड), एक दिसंबर धनबाद में बैंक मोड़ इलाके में चार व्यापारियों के पास कथित तौर पर नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम से जबरन वसूली के कॉल आये हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को इन व्यापारियों में से प्रत्येक के पास रात करीब साढ़े नौ बजे व्हाट्सऐप पर 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग का संदेश और कॉल आया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई.

पुलिस के अनुसार चारों ने इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध बैंक मोड़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असीम विक्रम मिंज ने संवाददाताओं से कहा कि कथित रूप से पीएलएफआई के नाम से जबरन वसूली की मांग किये जाने को लेकर बैंक मोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।

यह भी पढ़े | रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी.के. यादव ने कहा- कोविड-19 से पहले की तुलना में 50 फीसदी ट्रेनों का संचालन शुरू.

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में शामिल अपराधी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।’’

यह पहली बार है कि पीएलएफआई ने धनबाद के व्यापारियों को जबरन वसूली के लिए फोन किया है। चारों व्यापारियों को पार्टी फंड में 50-50 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया है।

फेडरेशन ऑफ डिस्ट्रक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स (एफडीसीसी) के संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बैंक मोड़ इलाके में विशेष सुरक्षा प्रदान कराने का अनुरोध किया है, जो जिले में कारोबार का केंद्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\