देश की खबरें | जम्मू में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया।
जम्मू, 28 दिसंबर जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया।
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
सेना के टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ मौजूद सिंह ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि ट्रक से चार आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ मारे गए आतंकवादियों के पास से सात एके राइफल, एक एम4 राइफल, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’
एडीजीपी ने कहा, ‘‘ कश्मीर की ओर जा रहे एक ट्रक के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका पीछा किया गया और सिधरा नाके के पास रोका गया। तभी उसका चालक शौच जाने के बहाने भाग निकला।’’
सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक की तलाशी शुरू कर ही रही थी, तभी अंदर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे और कश्मीर की ओर जा रहे थे जब उन्हें रोका गया। ट्रक चालक की तलाश जारी है।
एडीजीपी ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश जारी है और वे किस संगठन से संबद्ध थे यह भी पता लगाया जा रहा है।’’
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने पहले ‘पीटीआई-’ को बताया था कि अभी तक तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा था, ‘‘ यह संख्या अधिक हो सकती है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

