देश की खबरें | लीजेंड क्रिकेट लीग के दूसरे सत्र में चार टीम, 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे भारत के पूर्व क्रिकेटर सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एसएलसी) के दूसरे सत्र में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि चार टीम और 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दूसरे सत्र में शिरकत करेंगे।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे भारत के पूर्व क्रिकेटर सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एसएलसी) के दूसरे सत्र में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि चार टीम और 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दूसरे सत्र में शिरकत करेंगे।

पिछले सत्र में हिस्सा नहीं लेने वाले सहवाग ने कहा, ‘‘मुझे क्रिकेट के मैदान पर उतरना पसंद है। मैं एलएलसी के पहले सत्र में नहीं खेल पाया था लेकिन एलएलसी के दूसरे सत्र के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना शानदार होगा।’’

सहवाग के अलावा पठान बंधुओं ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयुक्त पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा, ‘‘लीजेंड्स के उत्सव की वापसी हो रही है। दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान शानदार योगदान दिया है। मैं लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सत्र में उन्हें खेलते हुए देखने का उत्सुक हूं।’’

टूर्नामेंट के पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने तीन टीम भारत, एशियाई और शेष विश्व का प्रतिनिधित्व किया था।

लेकिन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शैली में चार फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा लेंगी।

एलएलसी के सीईओ रमन रहेजा ने कहा, ‘‘हम समय आने पर चार टीम के मालिकों की घोषणा करेंगे। फिलहाल हमारे पास 110 शीर्ष खिलाड़ियों का समूह है जिन्हें अगस्त की शुरुआत में खिलाड़ी ड्राफ्ट प्रक्रिया के जरिए चार टीम में शामिल किया जाएगा। भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी