एजेंसी न्यूज

पुणे में कोविड-19 के चार संदिग्ध मरीज भाग निकले

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणे में कोविड-19 के चार संदिग्ध मरीज भाग निकले
जमात

पुणे, 26 अप्रैल पुणे शहर में कोविड-19 के चार संदिग्ध मरीज पृथक-वास केंद्र में ले जाते समय भाग निकले।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई।

सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “एक महिला समेत चार लोग एक कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए थे। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा सिंहगढ़ रोड स्थित पृथक-वास केंद्र में ले जाया जा रहा था। जैसे ही एम्बुलेंस केंद्र के प्रवेश द्वार पर रुकी, चारों भाग निकले।”

अधिकारी ने कहा कि इन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).