Maharashtra: भिवंडी में आश्रम स्कूल के चार छात्र बीमार, भोजन के विषाक्त होने की आशंका
जिले के भिवंडी इलाके के ढाबाड़े में एक आश्रम स्कूल के चार छात्र कथित रूप से विषाक्त भोजन के सेवन के कारण बीमार पड़ गए. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
ठाणे (महाराष्ट्र), 3 अप्रैल : जिले के भिवंडी इलाके के ढाबाड़े में एक आश्रम स्कूल के चार छात्र कथित रूप से विषाक्त भोजन (Food Poisoning) के सेवन के कारण बीमार पड़ गए. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. श्री छत्रपति महाराज जनरल अस्पताल के डॉ दत्ता कोले ने कहा कि श्रद्धा आश्रम स्कूल के चार बच्चों ने खाना खाने के बाद बेचैनी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी इसी आश्रम स्कूल के करीब पांच से छह छात्रों को भोजन विषाक्तता का इलाज कराना पड़ा था. इस बीच, शिरोले में आश्रम स्कूल चलाने वाले एनजीपी के सचिव अतुल बडांगे ने कहा कि यह धूप लगने और शरीर में पानी की कमी का मामला है, न कि भोजन विषाक्तता का. यह भी पढ़ें : उत्तरी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में लोगों ने आकाश से अज्ञात वस्तु गिरने की सूचना दी
उन्होंने दावा किया कि 29 मार्च से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और एक लड़की की भी धूप लगने और शरीर में पानी की कमी से मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के लिए आश्रम स्कूल में एक मेडिकल टीम तैनात की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

