विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक कबायली जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में चार सैनिक और चार आतंकवादी भी मारे गए हैं।
पेशावर, 12 फरवरी उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक कबायली जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में चार सैनिक और चार आतंकवादी भी मारे गए हैं।
इस इलाके को पहले तालिबान का गढ़ माना जाता था।
सेना की संचार शाखा, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि हमला अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मकीन इलाके में हुआ। सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उसने कहा, ‘‘ हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए।’’
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के राज्यपाल शाह फरमान ने हमले की निंदा की है।
अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तानी तालिबान इलाके में पहल कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

