विदेश की खबरें | जर्मनी के जिम में चाकूबाजी की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वे संदिग्ध की तलाश में जुटे हैं। हमले की मंश भी तत्काल साफ नहीं हो सकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वे संदिग्ध की तलाश में जुटे हैं। हमले की मंश भी तत्काल साफ नहीं हो सकी है।

घटना डुइसबर्ग के पुराने शहर में हुई और पुलिस ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि घटना में घायल चारों लोग जर्मनी के नागरिक हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि चार घायलों में से तीन की हालत नाजुक है।

पुलिस ने कहा कि हमले में चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ ने खबर दी है कि हमलावर फरार है। पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमले की संभावित मंशा के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि उन्हें हमले के संबंध में पहला फोन कॉल स्थानीय समयनुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर आया।

जर्मनी की संसद के अध्यक्ष बेरबेल बास ने हमले पर हैरानी जताई है। वह डुइसबर्ग शहर से ही ताल्लुक रखते हैं। बास ने ट्वीट किया, “भयानक। मेरी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं। मुझे आशा है कि आपातकालीन सेवाएं जल्द ही खतरे की स्थिति को दूर करने में सफल होंगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now