एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर चार प्रमुख प्रवासी सदस्यों को सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बिहार से ताल्लुक रखने वाले भारतीय मूल के चार प्रमुख अमेरिकियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान को लेकर ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर यहां सम्मानित किया गया।

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर चार प्रमुख प्रवासी सदस्यों को सम्मानित किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 25 मार्च बिहार से ताल्लुक रखने वाले भारतीय मूल के चार प्रमुख अमेरिकियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान को लेकर ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर यहां सम्मानित किया गया।

यहां एक विशेष कार्यक्रम में ‘होल्टेक इंटरनेशनल’ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. क्रिस सिंह, ‘विप्रो’ के मुख्य परिचालन अधिकारी अमित चौधरी, ‘पीआरएएन मेडिकल समूह’ के संस्थापक डॉ. दिनेश रंजन, ‘न्यूट्रीवेट फार्मकेयर’ के निदेशक अभिनव अतुल को ‘बिहार विश्व गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ‘बिहार फाउंडेशन यूएसए’, ‘ईस्ट कोस्ट चैप्टर’ और ‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए)’ के सहयोग से यहां इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था।

परमाणु अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पहचान बनाने वाले सिंह एक बेहतरीन आविष्कारक हैं और उनके पास अमेरिका में एवं कई अन्य देशों में 170 पेटेंट हैं, जबकि कई पेटेंट लंबित हैं।

करीब 55 वर्ष पहले भारत से अमेरिका आए सिंह ने 1986 में ‘होल्टेक इंटरनेशनल’ की स्थापना की और इसे एक बहु-राष्ट्रीय कंपनी के रूप में स्थापित किया, जिसका पांच महाद्वीपों में कारोबार है।

‘विप्रो’ के मुख्य परिचालन अधिकारी चौधरी ने बिहार की सामूहिक भावना और विकास में उसकी संभावना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार बदलेगा, बिहार बदल रहा है।’’

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रंजन ने बिहार में वंचित लोगों की बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल जरूरतों और इस स्थिति के तत्काल समाधान करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतुल को पालतू जानवरों को उचित कीमत पर दवा मुहैया कराने के उनके मिशन के लिए सम्मानित किया गया।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत विनय प्रधान ने बिहार के प्रवासियों की उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना की और महान आर्यभट्ट से लेकर भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद तक, राज्य के शानदार नेतृत्व के योगदान पर प्रकाश डाला।

प्रधान ने कहा, ‘‘ कई शताब्दियों तक, बिहार राजनीतिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में भारत में अग्रणी रहा। हम सब जानते हैं कि बिहार आर्यभट्ट की भूमि है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).