देश की खबरें | गुजरात में चार कैदी जेल से भागे; तलाशी अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आणंद जिले के बोरसद कस्बे में एक उपकारागार से शनिवार तड़के चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आणंद (गुजरात), दो सितंबर गुजरात के आणंद जिले के बोरसद कस्बे में एक उपकारागार से शनिवार तड़के चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह तीन बजकर 30 मिनट से चार बजे के बीच हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘बोरसद उप-कारागार के चार कैदी बैरक के दरवाजे की लोहे की पट्टी के नीचे की लकड़ी वाले हिस्से को आरी से काटकर बाहर निकले और फिर ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।’’

कुमार ने बताया कि विचाराधीन कैदियों में से एक पर हत्या का आरोप था, दो पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म का आरोप था और एक पर राज्य के निषेध अधिनियम के तहत आरोप था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर दी है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। भागने वालों में से एक का पता भी लगा लिया गया था, लेकिन वह खेत के रास्ते से चकमा देकर दोबारा फरार हो गया।’’’

अधिकारी ने बताया कि फरार हुए कैदियों में से एक को हाल ही में एक अदालत ने जमानत दे दी थी, ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उसने किसी कारण से यह कदम उठाया।

यह पहली बार नहीं है जब बोरसद उपकारागार में ऐसी घटना हुई है। इसी उपकारागार से 2004 में 10 कैदी भाग गये थे, जबकि वर्ष 2018 में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन कैदी जेल से भाग गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान