विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पेशावर (पाकिस्तान), 12 दिसंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया।
आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया।
पुलिस ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और 16 घायल हो गए।
‘एआरवाई न्यूज’ चैनल के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया।
पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

