एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र में याचिकाकर्ता को धमकाने पर एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका वापस लेने का दबाव बनाने के मामले में एक थानाध्यक्ष और तीन पुलिसकर्मी के साथ ही एक लेखपाल को निलंबित किया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र में याचिकाकर्ता को धमकाने पर एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर (उप्र), 12 जुलाई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका वापस लेने का दबाव बनाने के मामले में एक थानाध्यक्ष और तीन पुलिसकर्मी के साथ ही एक लेखपाल को निलंबित किया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी याचिकाकर्ता गौरी शंकर सरोज ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भूमि के संबंध में एक जनहित याचिका दायर की थी।

याचिका वापस लेने के लिए लेखपाल और दो सिपाहियों ने उसे धमकाया था जिसकी शिकायत उसने माननीय न्यायालय में की थी।

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने स्वयं इस प्रकरण की जांच की और दोषी पाए जाने पर निलंबन की यह कार्रवाई की।

डाक्टर कौस्तुभ ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रदेव सिंह और दो सिपाहियों- पंकज मौर्य और नितेश कुमार गौड़ को शुक्रवार देर रात निलंबित कर दिया गया। वहीं इस प्रकरण में मछलीशहर के एसडीएम ने लेखपाल विजय शंकर को निलंबित किया है।

इस मामले में दो पुलिसकर्मियों, लेखपाल और याचिकाकर्ता के विपक्षी शिवगोविंद के विरुद्ध मुंगरा बादशाहपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).