विदेश की खबरें | श्रीलंका पुलिस की गोलीबारी में प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत के मामले में कथित भूमिका के लिए बृहस्पतिवार को चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

कोलंबो, 28 अप्रैल श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत के मामले में कथित भूमिका के लिए बृहस्पतिवार को चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस गोलीबारी की यह घटना पिछले हफ्ते रामबुकाना के दक्षिण पश्चिम हिस्से में घटी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

दक्षिण-पश्चिमी शहर केगले में मजिस्ट्रेट वासना नवरत्ने ने बुधवार को 19 अप्रैल की गोलीबारी के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इस आदेश के एक दिन बाद यह गिरफ्तारी की गई।

कोलंबो से लगभग 90 किलोमीटर दूर रामबुकाना में प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में दो बच्चों के 41 वर्षीय पिता की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। देश के इतिहास में अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान यह पहली मौत थी।

इस दौरान 15 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं। पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस अधीक्षक केबी कीर्तिरत्न को बृहस्पतिवार शाम अदालत के आदेश पर सीआईडी ​​ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा फायरिंग टीम के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए एक अन्य टीम को तैनात किया गया था, जिसने तीन कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now