देश की खबरें | ओडिशा के बलांगीर में पत्रकार पर हमले के मामले में चार लोग पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने बलांगीर जिले में एक पत्रकार पर हमले के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

भुवनेश्वर, 26 मई ओडिशा पुलिस ने बलांगीर जिले में एक पत्रकार पर हमले के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार की है, जब जिले के कुल्थीपाली गांव में सोमवार को बिजय प्रधान पहुंचे थे। प्रधान वहां सुरक्षा दीवार के निर्माण में कथित अनियमितता संबंधी रिपोर्ट के लिए गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधान का मोबाइल फोन, माइक्रोफोन (बूम) और अन्य उपकरण छीन लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रधान के हाथ बांध दिए और ग्रामीणों के सामने उनके साथ मारपीट की।

घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बलांगीर के पुलिस अधीक्षक अभिलाष जी. ने संवाददाताओं को बताया कि पुइंतला पुलिस थाने में प्रधान की शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज करके चार लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान अभिनाश दलाई, आदित्य जेना, गुमारा नायक और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, ‘‘हमें इस मामले में काम करा रहे ठेकेदार की संलिप्तता का संदेह है। हम उसे भी गिरफ्तार करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड