एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राजनांदगांव, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना आज शाम जिले में राजनांदगांव-खैरागढ़ राज्य राजमार्ग पर तिलई गांव में हुई। मृतकों की पहचान पुनाराम सिन्हा (65), उनकी पत्नी गणेशिया (60), उनकी बेटी तीजबती (40) और उनकी नातिन पल्लवी (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुनाराम और उनके परिवार के सदस्य कहीं जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को चपेट में ले लिया और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).