एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के रामबन और रियासी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई तथा कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

बनिहाल/जम्मू, 30 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के रामबन और रियासी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई तथा कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब राज्य के पंजीकरण नंबर वाली एक कैब सुबह करीब सात बजे रामबन जिले में मगरकूट के पास गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चार अन्य यात्री - महाराष्ट्र निवासी नेहा (35), अमन (36), मनीषा (40) और मेघना (35) गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्हें पुलिस एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के बचाव दल ने बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि यह समूह संभवतः छुट्टियों में कश्मीर घूमने आया था।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरी दुर्घटना रियासी जिले के चस्साना क्षेत्र के गुलाबपुरा में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां एक डंपर के खाई में गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर मूल रूप से यहां के स्थानीय निवासी नहीं थे।

उन्होंने बताया कि डंपर बकोरी से सुंगरी की ओर आ रहा था और उसमें सवार पंजाब के सुरिंदर सिंह (42) तथा बिहार निवासी मुन्ना कुमार (26) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).