देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 16 मई अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने बताया कि रविवार को भूस्खलन के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में अब भी एक महिला फंसी हुई है। मलबे से दो शवों को निकाला गया है, जबकि महिला के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘महिला को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें समस्या आ रही है।’’

ईटानगर के थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तपस राय (15) के तौर पर हुई है। वहीं, कुसुम राय (35) अब भी मलबे में दबी हुई हैं।

सिमी ने बताया कि तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सूत्रों ने बताया कि उसका दल उपकरणों के पहुंचने का इंतजार कर रहा है क्योंकि घटनास्थल पर उपकरणों के बिना बचाव अभियान चलाना संभव नहीं है।

चिराम ने बताया कि एक अन्य घटना में गंगा-जुली बस्ती रोड पर भूस्खलन की चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग के दो श्रमिकों की जान चली गई, जो कीचड़ में फंसी मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक स्कूल और बंदरदेवा के निकम निया हॉल में अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान