देश की खबरें | मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविवार देर रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भिंड (मप्र), पांच मई मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविवार देर रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे पियोदोरा गांव के पास हुई।
बरोही के थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि पोरसा से भिंड जा रही एक कार ने एक मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुजान सिंह (50), बिहारीलाल बघेल (38), ऋषिकेश सिंह (24) और महमूद खान (23) के रूप में हुई है।
दुर्घटना के समय इलाके से गुजर रहे स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पीड़ितों को बचाने में मदद की। विधायक ने पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

