एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में ताजिया जुलूस के दौरान बिजली के तार को लेकर हुई झड़प में चार लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के एक गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का तार काटने को लेकर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने से मुस्लिम समुदाय के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में ताजिया जुलूस के दौरान बिजली के तार को लेकर हुई झड़प में चार लोग घायल

बलिया (उप्र), सात जुलाई बलिया जिले के एक गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का तार काटने को लेकर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने से मुस्लिम समुदाय के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना खरिका गांव में रविवार रात उस समय की है जब पीड़ित ताजिया जुलूस के बाद कर्बला से लौट रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान मोहम्मद इंतजार, नौशाद अंसारी, अर्श मोहम्मद और टीपू अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नौशाद और टीपू को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मोहम्मद खुर्शीद की ओर से शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि ताजिया जुलूस के दौरान पीड़ितों ने मनीष यादव का बिजली का तार काट दिया था।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर ही कर्बला से वापस आते समय मुस्लिम युवकों पर हमला कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक इस मामले में साधू यादव, विशाल यादव और मनीष यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).