एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में अलग-अलग मामलों में एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर में अलग-अलग घटनाओं में आठ साल के एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा में अलग-अलग मामलों में एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत

नोएडा, 11 जून उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर में अलग-अलग घटनाओं में आठ साल के एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के गांव बैरंगपुर के पास एक ट्रक और कैंटर की सीधी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कैंटर चालक चंद्रशेखर की मृत्यु हो गई, जबकि आनंद मोहन सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर हुए हादसे में 44 साल का अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले के ककराला गांव के पास आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में आठ साल के एक बच्चे आशुतोष की मौत हो गयी जबकि हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के मिलक गांव में एक नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी । इस बाबत उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).