देश की खबरें | अमेरिका में कार दुर्घटना में हैदराबाद के एक परिवार के चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका के अलबामा के ग्रीन काउंटी में कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनके रिश्तेदारों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
हैदराबाद, आठ जुलाई हैदराबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका के अलबामा के ग्रीन काउंटी में कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनके रिश्तेदारों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
मृतकों के एक रिश्तेदार ने एक टीवी चैनल को बताया कि शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) को गलत दिशा में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनके मुताबिक, हादसे के वक्त परिवार अटलांटा में अपने एक रिश्तेदार से मिलने के बाद डलास लौट रहा था।
उन्होंने कहा, "मेरे भाई की बेटी, दामाद और उनके दो बच्चे पिछले तीन वर्ष से डलास में रह रहे थे।"
मीडिया में आई खबर के अनुसार, पीड़ितों की पहचान बी श्रीवेंकट, उनकी पत्नी तेजस्विनी और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कार पूरी तरह जल गई और परिवार की जलकर मौत हो गई।
पीड़ितों के रिश्तेदार ने कहा, "स्थानीय पुलिस द्वारा हमारे रिश्तेदारों को दी गई सूचना के अनुसार, कुछ अधजले प्रमाण-पत्र मिले हैं, जिनके माध्यम से उनकी (परिवार की) पहचान की जा रही है। हमें बताया गया है कि उनके दांत और हड्डियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट 48-72 घंटों में आने का अनुमान है।"
उन्होंने कहा, “हमें पता चला कि ट्रक के गलत दिशा में चलने के बारे में पुलिस को 26 कॉल किए गए थे। अगर तुरंत कार्रवाई की गई होती, तो हमारे लोग बच सकते थे।"
परिवार के रिश्तेदार हैदराबाद के कोमपल्ली इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दंपति अमेरिका में काम करते थे और उन्होंने वहां एक घर खरीदा था। उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार अमेरिका जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

