एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हो गये और सात लोग घायल हुये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | उप्र के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

मेरठ, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हो गये और सात लोग घायल हुये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में एक मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए, घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान अफगान (38) और मोहम्मद इमरान (32) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक है।

दूरी ओर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को यमुना में नहाने गए दो किशोरों की वृन्दावन स्थित देवरहा बाबा घाट पर गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान पुनीत (16) एवं आलोक (15) के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों घर से सुबह सैर के लिये निकले थे ।

मथुरा जनपद के एक गांव में एक अन्य घटनाक्रम में शुक्रवार को सुबह सैर करने गये दो बच्चे बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज बच्चों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).