देश की खबरें | मध्यप्रदेश के उमरिया और रायसेन जिलों में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के उमरिया और रायसेन जिलों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उमरिया/रायसेन (मप्र), आठ सितंबर मध्यप्रदेश के उमरिया और रायसेन जिलों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि उमरिया जिले में जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर उमरिया-शाहपुरा रोड पर एक निजी बस की चपेट में एक दोपहिया वाहन के आ जाने से उस पर सवार एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी जबकि तीसरा घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि लालपुर (अम्हा) के नरबाद सिंह (70) अपने 17 वर्षीय पोते गणेश एवं पोती फूला बाई (18) के साथ जा रहे थे, उसी बीच एक निजी बस ने उनके दोपहिया वाहन में टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि नरबाद सिंह अपने पोते-पोती को उनके छात्रावास छोड़ने जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में नरबाद सिंह एवं उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि फूला बाई घायल हो गयी एवं उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस बीच, सलामतपुर थाने के प्रभारी रमेश रघुवंशी ने बताया कि रायसेन जिले में दो चचेरे भाई अभिषेक लोधी (22) और नीलेश लोधी मोटरसाइकिल से जा रहे थे एवं उनकी मोटरसाइकिल दीवानगंज के समीप बिजली के एक खंभे से टकरा गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों घायल हो गये और इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें सलामतपुर के एक अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि बाद में दोनों को भोपाल ले जाने की सलाह दी गयी लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

