देश की खबरें | महाराष्ट्र के बीड जिले में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में बीती रात एक कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 22 सितंबर महाराष्ट्र के बीड जिले में बीती रात एक कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना रात करीब एक बजे अंबेजोगाई-लातूर रोड पर हुई।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग लातूर जिले के जगलपुर से छत्रपति संभाजीनगर जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के बीच कार ने कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गयी।
उन्होंने कहा कि कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बरदापुर थाने की एक टीम शवों को अंबेजोगाई में एक सरकारी अस्पताल ले गई है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की वजह भारी बारिश के बाद कम दृश्यता हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

