देश की खबरें | मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्योपुर जिले में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्योपुर (मप्र), 14 जुलाई श्योपुर जिले में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कलितलाई गांव के पास रात करीब एक बजे उस समय की है जब कार में सवार लोग ग्वालियर से राजस्थान के कोटपुतली जा रहे थे।
श्योपुर ग्रामीण थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि अचानक एक गाय के रास्ते में आ जाने से कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बृजेंद्र जाट (33), हरिराम यादव (60), मुकेश यादव (28) और हवा सिंह गुर्जर (25), राजस्थान के कोटपुतली के निवासी थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

