देश की खबरें | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन अप्रैल पड़ोसी शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना खंडाला कस्बे में हुई जब तेज रफ्तार ट्रक एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था और सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित दुकान के आसपास खड़े थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मोनू (30), ओमवीर मलिक (55) और विशाल (30) के रूप में हुई। एक पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक भागने में सफल रहा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

