देश की खबरें | नोएडा में अलग अलग घटना में चार लोगों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले सफाई एक कर्मचारी ने आज सुबह कंपनी के अंदर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया और वहीं जनपद में विभिन्न स्थानों पर तीन अन्य लोगों ने आत्महत्या कर लिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले सफाई एक कर्मचारी ने आज सुबह कंपनी के अंदर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया और वहीं जनपद में विभिन्न स्थानों पर तीन अन्य लोगों ने आत्महत्या कर लिया ।

पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले मिहिलाल कुशवाहा निवासी मध्यप्रदेश ने शुक्रवार सुबह कंपनी के अंदर ही सीढी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी पढ़े | सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में 300 बेडेड आर्ट मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, बोले- प्रदेश में पिछले 3 सालों में चिकित्सा क्षेत्र में बहुत कार्य हुए: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। वह कंपनी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के ही मामूरा गांव में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर विकास ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी पढ़े | Dalit Girl Raped, Murdered In Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

पुलिस ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव में रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी ने बीती रात गांव के बाहर स्थित कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। गांव के पूर्व प्रधान कमल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने उसे डांट दिया था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है ।

पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती सोनम की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में कल शाम को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य मामले में थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि तिलपता गांव में रहने वाले सतीश (37) कल रात घर की छत से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CR Ticketless Commuters Penalty: मुंबई डिविजन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सेंटल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 9,509 पैसेंजर्स से एक दिन में वसूला 71.38 लाख रुपये का जुर्माना

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक