देश की खबरें | महाराष्टू में महिला से 68 लाख रुपये की ठगी के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में पुलिस ने मुंबई की एक महिला इंटीरियर डिजाइनर को जमीन बेचने की आड़ में उससे 68 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 अक्टूबर नवी मुंबई में पुलिस ने मुंबई की एक महिला इंटीरियर डिजाइनर को जमीन बेचने की आड़ में उससे 68 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नेरुल पुलिस थाने में सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। चार में से एक आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है।

वरिष्ठ निरीक्षक ब्रह्मानंद नाइकवाड़ी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने 46 वर्षीय पीड़िता को 68.10 लाख रुपये में रायगढ़ जिले के पाली में एक जमीन का टुकड़ा बेचा था लेकिन वे संपत्ति पर कब्जा नहीं दिला पाए।

उन्होंने बताया कि सुमित जैन (39), रियल एस्टेट एजेंट विठ्ठल बाबन नकडे (43), वीरेंद्र कदम (24) और चंद्रकांत सावंत (63) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से सुमित जैन की हाल में हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की योजना के अनुसार सावंत ने खुद को जमीन का मालिक बताया जबकि असल में इसका मालिकाना हक किसी और के पास था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\