देश की खबरें | महिला की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने और उसका शव बांध में फेंकने के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 20 सितंबर नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने और उसका शव बांध में फेंकने के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव नवी मुंबई के मोरबे बांध में 16 सितंबर को तैरता हुआ मिला था। शव से सीमेंट का एक भारी टुकड़ा बंधा था।

यह भी पढ़े | BSF ने नाकाम की पाकिस्तान की एक और साजिश, सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी पकड़ी.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला पनवेल कस्बे के अकुरली गांव की निवासी थी और वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती थी।

नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक डुढे ने बताया कि कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी और पनवेल के कोपरोली गांव के 32 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ उसके कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

यह भी पढ़े | सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू में पाक से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी का प्रयास किया विफल.

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने महिला से कई बार पैसे लिए और फिर वापस नहीं किए। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद कथित तौर पर व्यक्ति ने षड्यंत्र रचकर 15 सितंबर को उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बांध में फेंक दिया। उसने इस वारदात में अपने तीन दोस्तों की मदद ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के सतारा के कोरेगांव में होने की जानकारी मिली जिसके बाद नवी मुंबई की एक पुलिस टीम वहां गई और वहां उसने आरोपी तथा मृत महिला की बच्ची को पाया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और अन्य तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें पनवेल ले आई।

पनवेल तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक राजपूत ने बताया कि बच्ची को बाल देखरेख केंद्र भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस