देश की खबरें | बिहार में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना जिले में वाहन निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पटना, 27 अप्रैल बिहार के पटना जिले में वाहन निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात बिहटा इलाके में परेड ग्राउंड के पास हुई।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी हथियारबंद लोगों को नियंत्रित करने के लिए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने निरीक्षण अभियान के दौरान कबाड़ ले जा रहे एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।
इसमें कहा गया है, "पुलिस दल ने तुरंत वाहन का पीछा किया और एक आवासीय इलाके में उसे पकड़ लिया। अचानक, स्थानीय लोगों ने अराजकता पैदा कर दी और वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया। उस समय बंदूकधारियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।"
बयान में कहा गया कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।
इसमें कहा गया है, "अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

