एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के चार मरीजों की अस्पताल से छुट्टी

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के चार मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
जमात

रायपुर, 11 मई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से सोमवार को कोरोना वायरस के चार मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान से सोमवार को चार और कोरोना वायरस रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अब यहां छह रोगी भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज जिन लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है उनमें सूरजपुर के 27 और 30 वर्षीय दो पुरूष और कबीरधाम जिले के 19 और 20 वर्षीय दो युवक शामिल हैं। इन सभी को 14 दिन तक पृथकवास में रहने की सलाह दी गई है। सभी प्रवासी मजूदर हैं तथा ये अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित छह लोगों का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रविवार तक 25282 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 59 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 53 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि छह लोगों का इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).