एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ईरानी सेना की गोलीबारी में चार पाकिस्तानियों की मौत : पाकिस्तानी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती गांव मश्केल के पास हुई।

विदेश की खबरें | ईरानी सेना की गोलीबारी में चार पाकिस्तानियों की मौत : पाकिस्तानी अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती गांव मश्केल के पास हुई।

सरकारी प्रशासक साहिबजादा असफंद ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी सेना ने गोलीबारी क्यों की।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि चारों लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। तेहरान या पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

दोनों पक्षों के सुरक्षा बल अक्सर इस क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और विद्रोहियों को गिरफ्तार करते हैं।

जनवरी में पाकिस्तान ने ईरान के अंदर कथित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए थे जिसके प्रतिशोध स्वरूप ईरान द्वारा किए गए हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).