एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के चार नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,482 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के चार नये मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले 7,482 हो गए हैं।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के चार नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,482 हुई

पोर्ट ब्लेयर, पांच जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के चार नये मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले 7,482 हो गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सभी नये मामलों का पता संक्रमितों के संपर्क की जांच के दौरान चला।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में केवल 21 लोगों का अभी कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें से 19 मरीज अंडमान जिले में हैं और दो मरीज उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। केंद्रशासित प्रदेश का निकोबार जिला अब कोविड-19 मुक्त है।

पिछले 24 घंटे में तीन और लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,333 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 128 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 4,13,316 नमूनों की जांच की है और जांच में संक्रमण की दर 1.81 प्रतिशत आई है।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल 1,86,020 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है जिसमें से 1,57,978 लोगों को टीके की पहली खुराक और 28,042 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं। केंद्रशासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).