एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के चार नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले एक कम है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,475 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले आए

ईटानगर, नौ मार्च अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के चार नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले एक कम है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,475 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं होने से महामारी से यहां जान गंवाने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से दो संक्रमित कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के हैं जबकि बाकी के दो अंजाव जिले के हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 10 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकार राज्य में अबतक 64,129 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 99.46 प्रतिशत हो गई है जबकि इस समय 50 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक अरुणाचल प्रदेश में 16.42 लाख लोगों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).