ओडिशा में संक्रमण के चार नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 122 हुई
अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में 77 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई । राज्य की राजधानी में 14 दिनों के अंतराल के बाद संक्रमण का पहला मामला आया है । इससे पहले 14 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
भुवनेश्वर, 29 अप्रैल ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 122 हो गयी है ।
अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में 77 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई । राज्य की राजधानी में 14 दिनों के अंतराल के बाद संक्रमण का पहला मामला आया है । इससे पहले 14 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
भुवनेश्वर में संक्रमित लोगों की संख्या 47 हो गयी है । उनमें से 20 लोगों का उपचार चल रहा है और 26 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कारण छह अप्रैल को एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।
सूचना और जन संपर्क विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर के अलावा क्योंझर, देवगढ़ और झारसुगुडा जिलों से एक-एक मामला सामने आया है । तीनों मामलों में लोग हाल में पश्चिम बंगाल से आए थे ।
क्योंझर, देवगढ़ और झारसुगुडा में पहली बार संक्रमण के मामले आए हैं ।
इन तीन जिलों में संक्रमण फैलने के साथ अब तक राज्य के 30 में से 14 जिलों से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं ।
नए मामलों के साथ ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 122 हो गयी है । उनमें से 83 का उपचार चल रहा है और 38 लोग ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है ।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 2421 लोगों की जांच के साथ अब तक 29,108 नमूनों की जांच हुई है ।
राज्य के कुल मामलों में भुवनेश्वर से 47, भद्रक और जाजपुर से 19-19, बालासोर से 16, सुंदरगढ़ से 10, केंद्रपाड़ा और कालाहांडी से दो-दो, तथा कटक, पुरी, ढेंकनाल, कोरापुट, झारसुगुडा, देवगढ़ और क्योंझर जिले से एक-एक मामला सामने आया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

