देश की खबरें | हैदराबाद में व्यवसायी के घर डकैती के आरोप में चार नेपाली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में एक व्यवसायी के घर से दस लाख रुपये एवं सोने के आभूषणों की डकैती में कथित रूप से शामिल रहने के आरोप में नेपाल के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 26 अक्टूबर तेलंगाना में एक व्यवसायी के घर से दस लाख रुपये एवं सोने के आभूषणों की डकैती में कथित रूप से शामिल रहने के आरोप में नेपाल के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि चारों ने इस अपराध को 19 अक्टूबर को अंजाम दिया था और इन लोगों को 22—25 अक्टूबर के बीच लखनऊ से गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़े | आबादी के अनुपात में हो श्मशान, कब्रिस्तान : साक्षी महाराज.

भागवत ने बताया कि उनमें से दो लोग व्यवसायी के घर पर नौकर के रूप में काम कर चुके हैं ।

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी एवं उनके परिवार के अन्य लोग घर से बाहर गये थे तो दोनों ने उनकी 70 साल की मां को नींद की गोली चाय में मिला कर दे दी ।

यह भी पढ़े | पीडीपी नेता टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ने पार्टी से दिया इस्तीफा: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि जब वह अचेत हो गयी तो दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर दस लाख रुपये नकद एवं 180 ग्राम सोने के आभूषण चुराये और वहां से भाग गये ।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर उनको पकड़ने के लिये टीमों का गठन किया गया था ।

उन्होंने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से 90 ग्राम सोने के आभूषण तथा एक लाख 49 हजार रुपया नकद बरामद कर लिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\