देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सुकमा, 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान मिड़ियम भीमा (24), सोड़ी मुन्ना (29), मुचाकी देवा (29) और सुला मुचाकी (33) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि मिड़ियम नक्सलियों के प्लाटून नंबर चार का सदस्य है और उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार से तंग आकर और माओवादियों के आधारहीन विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर पुलिस दल की रेकी कर हमला करने, पुलिस दल के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने तथा नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटना में शामिल होने के आरोप हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

