एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 20 लाख रुपये के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कुल 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 20 लाख रुपये के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, चार अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कुल 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों संतोष उर्फ सन्ना बारसे (28), अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा (20), सोड़ी मुक्का (26) और माड़वी रोशनी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली संतोष और अरूण पर आठ-आठ लाख रूपये का इनाम है जबकि सोड़ी मुक्का और माड़वी रोशनी पर दो-दो लाख रूपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अरूण इस वर्ष फरवरी में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए थे। वह इस वर्ष मार्च में हंड्री गांव के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था। इस घटना में 26 नक्सली मारे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति-2025’ के तहत 50-50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).