एजेंसी न्यूज

पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, पुलिस अधिकारी हुआ शहीद

सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, पुलिस अधिकारी हुआ शहीद
जमात

दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए। इस घटना में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक :एसआई: श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।

सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद पुलिस अधिकारी की पार्थिव देह को राजनांदगांव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).