एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

दंतेवाड़ा, 11 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चार नक्सलियों हुंगी सोडी (28), भीमाराम करटाम (27), हिडमा उर्फ हीरालाल (27) और कुमारी देवे कोवासी (27) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली हुंगी सोडी के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे ''लोन वर्राटू अभियान'' (घर वापस आइए) से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 159 इनामी नक्सलियों समेत कुल 615 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).