देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चार नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से चार कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर बारूदी सुरंग विस्फोट करने और वाहनों को जलाने के आरोप हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Corona

नारायणपुर, 30 मई छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से चार कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर बारूदी सुरंग विस्फोट करने और वाहनों को जलाने के आरोप हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनकी पहचान 22 वर्षीय सोनारू अंचला, फागू राम अंचला (35), सोनू राम अंचला (45) और मंगतू राम पोटाई (35) के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इन्हें शुक्रवार को कोहकामेटा पुलिस थाना क्षेत्र में इराकभट्टी गांव के निकट के जंगल से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और जिला बल इस अभियान में शामिल थे। इस अभियान की शुरुआत 28 मई को हुई थी।

उन्होंने बताया कि ये चार नक्सली ‘जनाताना सरकार’ समूह के सक्रिय सदस्य थे और इनके बयान के आधार पर इनके पास से एक अत्याधुनिक बंदूक, दो डेटोनेटर (विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला) और बिजली तार की एक बंडल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि ये आरोपी पिछले साल अक्टूबर में इराकभट्टी - कोहकामेटा रोड पर बारूदी सुरंग विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। इस घटना में आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया था। वहीं 2019 में इस इलाके में सड़क निर्माण के दौरान तीन ट्रैक्टरों में भी आग लगाने में ये कथित तौर पर शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि सोनारू अंचला, फागू राम अंचला और पोटाई पर 10,000 रुपये का ईनाम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर