एजेंसी न्यूज

COVID-19: मुंबई से लौटे चार और लोग हिमाचल प्रदेश में पाए गए कोरोना संक्रमित

मुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 173 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं.

COVID-19: मुंबई से लौटे चार और लोग हिमाचल प्रदेश में पाए गए कोरोना संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credist: getty)

शिमला, 23 मई: मुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 173 हो गई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवानंद चौहान ने बताया कि मुंबई से लौटे जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य (एक महिला, उसका बेटी और बेटी) हैं. ये लोग पहले से ही पृथक केंद्र में रह रहे थे.

चौहान ने बताया कि महिला का पति भी हाल में मुंबई से लौटा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है. इनके अलावा मुंबई में रहने वाला 61 वर्षीय टैक्सी चालक भी संक्रमित पाया गया है. वह मुंबई से कुछ लोगों को कुछ दिन पहले राज्य में लेकर आया था और उसे बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद पृथक-वास में रखा गया था.

यह भी पढ़ें: COVID-19 से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 52 लाख के पार, 3 लाख 38 हजार से अधिक की हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं. हमीरपुर में 55, कांगड़ा में 30, मंडी में आठ, सोलन और बिलासपुर में पांच-पाच, सिरमौर, ऊना और चम्बा में दो-दो और कुल्लू में एक मामला सामने आया है. उपायुक्त हरिकेश मीना ने बताया कि हमीरपुर में हाल में संक्रमित पाए गए सभी 14 लोग मुंबई से लौटे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).