देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत, 711 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 711 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,965 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 31 जुलाई हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 711 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,965 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला और पानीपत में एक-एक मरीज की मौत हुई।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने बांग्लादेश की PM शेख हसीना को ईद-उल-अजहा त्योहार की दी बधाई: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें बताया गया है कि हरियाणा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 421 हो गई, जिनमें से 131 मरीजों की मौत फरीदाबाद में और 123 की मौत गुरुग्राम में हुई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि जिन जिलों में नये मामले सामने आये हैं, उनमें फरीदाबाद (176), गुरुग्राम (78), अंबाला (48), रोहतक (62), रेवाड़ी (74), पंचकूला (29) और पानीपत (44) शामिल हैं।

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर -11 में बहुमंजिला इमारत हुई जमीदोज, 4 को बचाया गया, कई और लोगों के फंसे होने की आशंका- राहत बचाव कार्य जारी.

उचाराधीन मरीजों की संख्या 6,317 है जबकि 28,227 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 80.73 प्रतिशत है जबकि संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर 25 दिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड