देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 480 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 480 नये मामले मंगलवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,26,506 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,807 हो गई है।
जयपुर, 23 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 480 नये मामले मंगलवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,26,506 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,807 हो गई है।
राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 4,262 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 480 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,26,506 हो गई है जिसमें 4,262 रोगी उपचाराधीन है।
नये मामलों में जयपुर में 97, जोधपुर में 52, कोटा में 49, उदयपुर में 48, अजमेर में 34, राजसमंद में 31, भीलवाड़ा में 22, बारां-डूंगरपुर में 16-16, बांसवाड़ा-झालावाड़ में 15-15, पाली में 13, प्रतापगढ़ में 11 नये संक्रमित शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 220 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,19,437 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
राज्य में मंगलवार को जयपुर, दौसा, प्रतापगढ़, राजसमंद में एक-एक संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,807 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 521, जोधपुर में 308, अजमेर में 223, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

