एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 609 नये मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नये मामले शुक्रवार को आये, इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,08,852 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्‍या 2,700 हो गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 609 नये मामले आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, एक जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 609 नये मामले शुक्रवार को आये, इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,08,852 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्‍या 2,700 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2700 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 502, जोधपुर में 290, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 942 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 2,96,929 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 609 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,08,852 हो गई जिनमें से 9,223 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 91, जोधपुर के 85, कोटा के 78, भीलवाड़ा के 44, डूगंरपुर के 42, नागौर के 37, अजमेर के 25, उदयपुर के 23 मरीज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).