केरल में Covid-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत, दो बुजुर्गों की भी हुई मृत्यु
केरल के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई. बच्ची जन्म के समय से ही हृदय रोग से जूझ रही थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी जो हमें मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं.
कोझीकोड, 24 अप्रैल: केरल के एक अस्पताल में कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई. बच्ची जन्म के समय से ही हृदय रोग से जूझ रही थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य में कोविड-19 से होने वाली यह तीसरी और किसी शिशु की पहली मौत है. इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया था.
मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ की समस्या को लेकर दो अन्य अस्पतालों में इलाज के बाद बच्ची को 21 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बच्ची की आज सुबह छह बजे मौत हो गई. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि डॉक्टरों ने बच्ची के जीवन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए. बच्ची का परिवार मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास पाय्यानाड से है.
यह भी पढ़ें: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हुई; संक्रमण के मामले 23,077 हुए
उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी जो हमें मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं. मंत्री ने कहा कि बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए कोविड-19 मामलों के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. राज्य में गुरुवार तक कोविड-19 के कुल 129 सक्रिय मामले हैं. बच्ची के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.
मल्लपुरम जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सकीना के ने कहा कि बच्चे को जन्म से ही सांस की समस्या जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ थीं और उसे निकटवर्ती मंजेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बच्ची की हालत अधिक बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में और फिर बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

