एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में गैंगस्टर सहित चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक गैंगस्टर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

देश की खबरें | नोएडा में गैंगस्टर सहित चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

नोएडा (उप्र), 26 सितंबर सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक गैंगस्टर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात को एक सूचना का आधार पर उपनिरीक्षक भारत सिंह ने ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत वांछित रवि शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा के खिलाफ ईकोटेक-3 थाने में ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। शर्मा के गिरोह में शामिल कोमल, रवि शर्मा, सचिन, ताजुद्दीन, मोहम्मद फारूक, साका, तौफीक के खिलाफ भी एक फरवरी, 2024 को ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने चोरी करने की नीयत से घूम रहे हसन अली को संतोष नगर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर अली के पास से एक चाकू बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सिंह ने ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी के पास से विष्णु नामक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया जो सोसायटी के लोगों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के इरादे से वहां आया था। पुलिस ने उसके पास से 650 ग्राम गांजा जब्त किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने विशाल नामक व्यक्ति के पास से करीब 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).