एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग अलग मामलों में चार बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 30 सितंबर की रात को एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और साथी को सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, डकैती के एक अन्य मामले में वांछित इनामी बदमाश और उसके साथी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग अलग मामलों में चार बदमाश गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), तीन अक्टूबर ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 30 सितंबर की रात को एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी और साथी को सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, डकैती के एक अन्य मामले में वांछित इनामी बदमाश और उसके साथी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में युवती की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने घटना के बाद लूटे गए लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी आदि भी आरोपियों से बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजीव दीक्षित ने बताया कि 30 सितंबर को हबीबपुर गांव निवासी पिंकी (26) की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को हत्या में शामिल सुमित सिंह व कौशल सिंह को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संगम विहार से हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाले सुमित का पिंकी से प्रेम संबंध था। पहले वह युवती के घर में किराए पर रहता था लेकिन युवती के घर वालों के इस रिश्ते पर आपत्ति जताने के बाद छह माह पूर्व वह हबीबपुर गांव में ही किसी अन्य जगह रहने चला लगा। लेकिन उसका युवती से मिलना जुलना बना रहा।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात को वह पिंकी से मिलने उसके घर पर गया था, जहां दोनों के बीच लड़ाई हो गई और गुस्से में उसने वहां रखी ईंट से पिंकी के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसके कमरे में रखा हुआ बैग लेकर भाग गया, जिसमें करीब दो लाख रुपये के जेवरात मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस आरोपी से जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उसके बताए हुए स्थान पर ले गई थी और सामान बरामदगी के बाद रास्ते में अभियुक्त ने खेड़ाचौगानपुर के पास एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से सुमित घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में सुमित व कौशल को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, मुठभेड़ के एक अन्य मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो डकैतों को गिरफ्तार किया है।

नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बीटा-दो थाना क्षेत्र निवासी नौसेना के एक अधिकारी के घर पर डकैती के मामले में वांछित 25,000 रुपये का इनामी बदमाश आजिब और उसका साथी अमरेश सोमवार की रात बाइक से शारदा गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से आजिब घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अमरेश मौके से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके उसे भी पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने पूर्व में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).